Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दुर्बल रहना अपराध है हिंदुओं को ये समझना होगा, दशहरा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भरी हुंकार

दुर्बल रहना अपराध है हिंदुओं को ये समझना होगा, दशहरा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भरी हुंकार

नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर शनिवार (12 अक्टूबर 2024) को नागपुर के रेशम बाग मैदान में शस्त्र पूजन किया। संघ की विजयादशमी (दशहरा) रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट और मजबूत […]

Mohan Bhagwat
inkhbar News
  • Last Updated: October 12, 2024 09:54:31 IST

नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर शनिवार (12 अक्टूबर 2024) को नागपुर के रेशम बाग मैदान में शस्त्र पूजन किया। संघ की विजयादशमी (दशहरा) रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट और मजबूत रहना चाहिए। कमजोर होना अपराध है। समाज में अलगाव और संघर्ष नहीं होना चाहिए।

हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा

भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। अल्पसंख्यकों को वहां खतरा है। बांग्लादेश में पहली बार हिंदू समुदाय संगठित होकर अपनी रक्षा के लिए आगे आया और इस तरह कुछ हद तक सुरक्षा मिली। असंगठित और कमजोर रहना दुष्टों के अत्याचारों को आमंत्रित करना है। दुनिया भर के हिंदू समुदाय को यह बात समझनी चाहिए। हिंदुओं का एकजुट रहना बहुत जरूरी है।

भारत आगे बढ़ रहा है – भागवत

आरएसएस प्रमुख ने कहा, “भारत इसलिए आगे बढ़ रहा है क्योंकि हम सबकी मदद करते हैं। हम जरूरत पड़ने पर दुश्मनों की भी मदद करते हैं। दुनिया के देशों में ऐसा स्वभाव नहीं है। यही वजह है कि भारत आगे बढ़ रहा है। ये हमारे देश के भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। यह वो मोड़ है जिस पर भारतीय समाज ने कदम रखा है, जीवन का मार्ग बाधाओं से मुक्त नहीं है।” ‘हमारा योग पूरी दुनिया में फैशनेबल बन रहा है’

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए। पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा और साख बढ़ी है। हमारा योग पूरी दुनिया में फैशनेबल बन रहा है। दुनिया वसुधैव कुटुंबकम को स्वीकार कर रही है। पर्यावरण को लेकर हमारा नजरिया पूरी दुनिया में स्वीकार्य है। देश कई मामलों में आगे बढ़ रहा है और सभी की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।”

यह भी पढ़े-   बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने दुर्गा पूजा पंडाल पर फेंका पेट्रोल बम, अब हिंदू लेंगे बदला!