Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • India Weather Update: केरल में मानसून का प्रवेश, 15 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान

India Weather Update: केरल में मानसून का प्रवेश, 15 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दक्षिण भारतीय राज्य केरल में मानसून का प्रवेश हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 जून तक मानसून का आगमन हो सकता है. 10 जून तक महाराष्ट्र में प्रवेश भारतीय मौसम विभाग ने एक मैप जारी […]

केरल में मानसून का प्रवेश, 15 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान
inkhbar News
  • Last Updated: June 8, 2023 21:23:37 IST

नई दिल्ली। भारतीय मौसम के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दक्षिण भारतीय राज्य केरल में मानसून का प्रवेश हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 जून तक मानसून का आगमन हो सकता है.

10 जून तक महाराष्ट्र में प्रवेश

भारतीय मौसम विभाग ने एक मैप जारी किया है. इसके अनुसार मानसून 10 जून तक महाराष्ट्र पहुंच जाएगा. वहीं इसके बाद 18 से 20 जून तक बिहार और झारखंड में मानसून का दस्तक हो जाएगा. इसके अलावा अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा की बात करें तो यहां पर 15 जून तक मानसून अपना असर दिखा सकता है.

मानसून ऐसे बढ़ रहा आगे

उत्तर भारत के राज्यों को मानसून की बारिश के लिए अभी 18 से 20 जून तक इंतजार करना पड़ेगा. इस बार मानसून केरल में एक सप्ताह देरी से पहुंची है. अब केरल से तमिलनाडु, कोमोरिन क्षेत्र के कई हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. अगर मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखा जाए तो 18 से 20 जून तक मानसून झारखंड में प्रवेश कर जाएगा.

इस बार सामान्य से कम बारिश

बता दें कि भारत में देरी से मानसून के आगमन का सीधा असर किसानी पर पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार देरी के कारण सामान्य से कम बारिश होगा. वेदर एक्सपर्ट का कहना है कि मौसम परिवर्तन मानसून के लेट होने का मुख्य कारण है.