Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • UP में दाखिल हुआ मानसून, कुछ ही दिनों में पूरे प्रदेश पर छा जाएंगे काले बादल, IMD ने दिया कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

UP में दाखिल हुआ मानसून, कुछ ही दिनों में पूरे प्रदेश पर छा जाएंगे काले बादल, IMD ने दिया कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

Uttar Pradesh monsoon 2025: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी राहत भरी खबर दी है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य समय से पांच दिन देरी से बुधवार को राज्य में दस्तक दी है। आमतौर पर यूपी में मानसून 13 जून को शुरू होता है, लेकिन इस बार इसने 18 जून […]

Uttar Pradesh monsoon 2025
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2025 22:14:31 IST

Uttar Pradesh monsoon 2025: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी राहत भरी खबर दी है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य समय से पांच दिन देरी से बुधवार को राज्य में दस्तक दी है। आमतौर पर यूपी में मानसून 13 जून को शुरू होता है, लेकिन इस बार इसने 18 जून को दस्तक दी है। मानसून के आगमन के साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून के फैलने की संभावना है।

18 जून को सोनभद्र के रास्ते दस्तक

उत्तर प्रदेश में मानसून ने आज यानी 18 जून को सोनभद्र के रास्ते दस्तक दे दी है। मानसून के आगमन के साथ ही मौसम विभाग ने गाजीपुर, बलिया और सोनभद्र समेत कई जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मानसून पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसी के असर की वजह से 19 जून से यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ 19 से 22 जून के बीच हल्की बूंदाबांदी और  भारी बारिश तक की आशंका है।

मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 जून के लिए काशी से लेकर गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा साथ ही अगले चार दिनों तक मौसम विभाग ने चंदौली, जौनपुर, भदोही, देवरिया, गाजीपुर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, आजमगढ़ और बस्ती समेत कई जिलों में भी कम-जयादा बारिश संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में आगे बढ़ने की आशंका ज़ाहिर की है।

PM मोदी का कमिटमेंट, ईरान में भारत का Operation Sindhu शुरू, आज रात पहुंचेगा छात्रों का पहला जत्था

मंगलवार को आगरा में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश

30 जून तक पूरे यूपी में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मानसून के आगमन के साथ ही प्रदेशवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिलनी शुरू हो गई है।  गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने भीषण कहर बरपाया है। लेकिन अब यह कहर कम होता नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा 33.8 मिमी बारिश आगरा में दर्ज की गई। वहीं, सबसे कम 2.6 मिमी बारिश जिला बांदा में दर्ज हुई।

Israel Iran War : ट्रंप को दे रहे थे चेतावनी, इजरायल ने तभी कर दी बमबारी…बाल-बाल बची सुप्रीम लीडर खामेनेई की जान