Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Morbi Bridge: खड़गे बोले- मोरबी हादसे पर राजनीति नहीं, लेकिन मरम्मत के बाद भी क्यों गिरा पुल?

Morbi Bridge: खड़गे बोले- मोरबी हादसे पर राजनीति नहीं, लेकिन मरम्मत के बाद भी क्यों गिरा पुल?

Morbi Bridge: नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि वह इस हादसे पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं, लेकिन गुजरात सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि मरम्मत के बाद भी यह पुल क्यों गिर गया। कांग्रेस […]

(मल्लिकार्जुन खड़गे)
inkhbar News
  • Last Updated: October 31, 2022 13:53:58 IST

Morbi Bridge:

नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि वह इस हादसे पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं, लेकिन गुजरात सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि मरम्मत के बाद भी यह पुल क्यों गिर गया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

खड़गे ने कहा कि इस ब्रिज को ठीक करने के बाद इसका उद्घाटन हुआ और मरम्मत के बाद ही ब्रिज गिर गया इसके पीछे क्या कारण है? इसकी जांच हो। साथ ही इतने लोगों के एक साथ एक समय में ब्रिज पर उपस्थिति का कारण क्या था इसका भी पता लगाया जाए।

इसकी जांच की जानी चाहिए

मोराबी पुल हादसे पर खड़गे ने आगे कहा कि हम कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही जो भी लोग इस ब्रिज को बनाने में शामिल थे इसकी जांच की जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने की ये अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोरबी हादसे को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें।

प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोरबी हादसे को लेकर लिखा है कि मोरबी, गुजरात में पुल टूटने से हुई दुर्घटना का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सभी घायलों के सकुशल और सुरक्षित होने की कामना करती हूं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव