Inkhabar

MP CM Mohan Yadav: कौन हैं डॉ. मोहन यादव जो बनेंगे एमपी के सीएम

भोपाल: बीजेपी ने मध्य प्रदेश के सीएम की घोषणा कर दी है। विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। भाजपा सदस्य डॉ. मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। डॉ. मोहन उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य […]

Mohan Yadav Net Worth: इतने अमीर हैं एमपी के नए सीएम
inkhbar News
  • Last Updated: December 11, 2023 17:40:19 IST

भोपाल: बीजेपी ने मध्य प्रदेश के सीएम की घोषणा कर दी है। विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। भाजपा सदस्य डॉ. मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। डॉ. मोहन उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। बता दें कि 17 नवंबर को हुए एमपी में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटें जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी। वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट कर रह गई।

कौन हैं डॉ. मोहन यादव?

25 मार्च 1965 को उज्जैन में जन्मे डॉ. मोहन यादव राजनीति में कई सालों से हैं। इन्होंने बीएससी, एलएलबी, पॉलिटिकल साइंस में एमए, एमबीए और पीएचडी की पढाई की है। राजनीति में ये पहली बार 2013 में उतरे। मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने थे। इसके बाद साल 2018 में फिर मोहन मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। डॉ. मोहन ने 2 जुलाई 2020 को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा) के रूप में शपथ ली। इस बार भी ये 2023 के विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

हिंदुवादी नेता की छवि

डॉ. मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav) का छवि एक हिंदुवादी नेता की रही है। ये RSS के भी करीबी माने जाते हैं। इनकी शादी सीमा यादव से हुई है। इनके दो बेटे और एक बेटी है। मोहन यादव का नाम अकसर विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहता है। साल 2020 में चुनाव आयोग के उपचुनाव के दौरान असंयमित भाषा का प्रयोग करने के लिए इन्हें एक दिन के लिए प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। माता सीता को लेकर भी इनका विवादित बयान आया था, जिसकी वजह से इनकी खूब आलोचना हुई थी।

यह भी पढ़ें: Pakistan On Article-370 Verdict: अनुछेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पाकिस्तान में खलबली