Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • MP News: कमलनाथ ना ही भाजपा में जाएंगे ना सोनिया गांधी का साथ छोड़ेंगे, बोले दिग्विजय सिंह

MP News: कमलनाथ ना ही भाजपा में जाएंगे ना सोनिया गांधी का साथ छोड़ेंगे, बोले दिग्विजय सिंह

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबर है। अटकले तब और बढ़ गई जब वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए। साथ ही उनके पुत्र नकुलनाथ भी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। वहीं नकुलनाथ ने अपने एक्स अकाउंट के बायो से कांग्रेस हटा दिया […]

MP News: कमलनाथ ना ही भाजपा में जाएंगे ना सोनिया गांधी का साथ छोड़ेंगे, बोले दिग्विजय सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: February 17, 2024 18:07:25 IST

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबर है। अटकले तब और बढ़ गई जब वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए। साथ ही उनके पुत्र नकुलनाथ भी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। वहीं नकुलनाथ ने अपने एक्स अकाउंट के बायो से कांग्रेस हटा दिया है। बता दें कि वो फिलहाल लोकसभा सदस्य हैं। इस सब के बीच कमलनाथ के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब पूरे मामले पर कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह ने अपनी बात रखी है।

क्या बोले दिग्विजय सिंह

कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के खबरों के बीच दिग्विजय सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ से मेरी बात हुई है और वो कही नहीं जा रहे हैं। भाजपा में जाने की बात झूठी है। मीडिया ने मनगढ़ंत कहानी बनाई है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कभी भी सोनिया गांधी का साथ नहीं छोड़ सकते हैं। जो डरे हुए है या बिक गए है वो भाजपा की तरफ जा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के पीछे खड़े होकर की थी। वह उस समय लड़ रहे थे, जब जनता पार्टी की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेजना चाहती थी। क्या आप विचार भी कर सकते हो कि ऐसा आदमी सोनिया गांधी के परिवार या कांग्रेस को छोड़कर जा सकता है।

दिल्ली पहुंच चुके हैं कमलनाथ

शनिवार यानी 17 फरवरी को कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के कार्यक्रम रद्द किए और उसके बाद भोपाल होकर दिल्ली रवाना हो गए। वहीं दिल्ली में इस समय भाजपा की बड़ी बैठक चल रही है। एमपी भाजपा के सभी बड़े नेता इस समय दिल्ली आए हुए हैं। ऐसे में कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ का अचानक दिल्ली आना, उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि जब से कमलनाथ की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से छुट्टी की गई, तब से ही वे नाराज चल रहे हैं।

ये भी पढ़ेः