Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मुलायम सिंह यादव: 55 साल की राजनीति, तीन बार मुख्यमंत्री, सात बार रहे सांसद

मुलायम सिंह यादव: 55 साल की राजनीति, तीन बार मुख्यमंत्री, सात बार रहे सांसद

मुलायम सिंह यादव: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव का आज 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। आइए जानते हैं कैसी […]

Mulayam Singh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: October 10, 2022 10:43:20 IST

मुलायम सिंह यादव:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव का आज 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

आइए जानते हैं कैसी रही है मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन की यात्रा…

28 साल की उम्र में बने विधायक

मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन में 55 साल तक राजनीति की। जवानी के दिनों में वो पहलवानी का शौक रखते थे। साल 1967 में वो 28 साल की उम्र में जसवंतनगर से पहली बार विधायक चुने गए।

तीन बार रहे यूपी के मुख्यमंत्री

मुलायम सिंह यादव 5 दिसंबर 1989 को पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद में दो बार और सूबे के सीएम रहे। उन्होंने केंद्र में देवगौड़ा और गुजराल सरकार में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली थी। मुलायम सिंह यादव कुल सात बार लोकसभा सांसद और नौ बार विधायक चुने गए।

1992 में बनाई समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 4 अक्टूबर 1992 को मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाने की घोषणा की थी। नेता जी पार्टी में अध्यक्ष बने, उनके साथ जनेश्वर मिश्र उपाध्यक्ष, कपिल देव सिंह और मोहम्मद आजम खान पार्टी के महामंत्री बने।

एक महीने बाद उन्होंने बेगम हजरत महल पार्क में सपा का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया। समाजवादी पार्टी इस वक्त यूपी में बीजेपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

मोदी लहर में भी जीतकर आए

बता दें कि 2014 की मोदी लहर में भी मुलायम सिंह यादव पराजित नहीं हुए। साल 2014 में वे आजमढ़ से सांसद चुने गए। इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने मैनपुरी से लड़ा था, जिसमें भी उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव