Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की तबियत में सुधार नहीं, फेफड़े-किडनी नहीं दे रहे साथ

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की तबियत में सुधार नहीं, फेफड़े-किडनी नहीं दे रहे साथ

Mulayam Singh Yadav: गुरूग्राम। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। नेता जी की तबियत अभी गंभीर बनी हुई है। गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा सरंक्षक अभी वेंटिलेटर और सीआरआरटी मशीन के सपोर्ट पर हैं। मशीनों के […]

Mulayam Singh Yadav:
inkhbar News
  • Last Updated: October 6, 2022 10:11:08 IST

Mulayam Singh Yadav:

गुरूग्राम। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। नेता जी की तबियत अभी गंभीर बनी हुई है। गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा सरंक्षक अभी वेंटिलेटर और सीआरआरटी मशीन के सपोर्ट पर हैं।

मशीनों के सहारे जिंदगी

मेदांता अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की किडनी और फेफड़ा साथ नहीं दे रहा है। आईसीएयू में CRRT टेक्निक से उनका इलाज किया जा रहा है। उनके शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार बढ़ रहा है। हेल्थ अपडेट में बताया गया है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आईसीयू में 5वां दिन

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का आज आईसीयू में पांचवा दिन हैं। उनकी हालत में अभी कोई सुधार नही दिख रहा है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखभाल कर रही है। इसी बीच पूरे देश में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं की जा रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, प्रार्थना कर रहे हैं।

नेताओं का लगा तांता

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए हर पार्टी के बड़े नेताओं का मेदांता अस्पताल में तांता लगा हुआ है। बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अस्पताल पहुंचे, उन्होंने नेता जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की। इससे पहले राजद प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुलायम सिंह को देखने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव