Tahawwur Rana: मुंबई आतंकी हमले का गुनाहगार तहव्वुर हुसैन राणा भारत पहुँच गया है। उसको लेकर आ रहा स्पेशल विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। तहव्वुर को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।
26/11 हमले में दक्षिण मुंबई के कई स्थानों पर बहुत नुकसान पहुंचा था। आज भी यह हादसा जब याद आता है तो लोगों की रुह कांप जाती है। इस हादसे में दस आतंकी भारत आए थे। जिन्होंने मुंबई में चार दिनों तक खून की होली खेली थी। तहव्वुर राणा इस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राणा के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने वाली याचिका ख़ारिज कर दी थी। तहव्वुर ने याचिका दायर कर कहा था कि वह पार्किंसन बीमारी से पीड़ित है। भारत चला गया तो वहाँ उसे बहुत प्रताड़ित किया जाएगा।
तहव्वुर को 2009 में FBI ने अरेस्ट किया था। राणा को अमेरिका में लश्कर-ए-तैयबा को समर्थन करने करने के लिए दोषी ठहराया गया था। वह अभी लॉस एंजिल्स के एक डिटेंशन सेंटर में बंद था। 26 नवंबर 2008 को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला बोलकर 4 दिनों तक उत्पात मचाया था. इस हमले में 9 हमलावर समेत कुल 175 लोग मारे गए थे।
यह भी पढ़ें-