Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Mumbai: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बड़ा हादसा, एंबुलेस और 4 कारों की टक्कर में 5 की मौत

Mumbai: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बड़ा हादसा, एंबुलेस और 4 कारों की टक्कर में 5 की मौत

Mumbai: मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये दर्दनाक हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ […]

Mumbai Bandra Worli Sea Link
inkhbar News
  • Last Updated: October 5, 2022 10:31:05 IST

Mumbai:

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये दर्दनाक हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ है। जानकारी के मुताबिक सी लिंक पर पहले से एक कार दुर्घटनाग्रस्त थी, इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस घायलों को अस्पताल ले जाती इससे पहले पीछे से तीन गाड़ियों ने उसे टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे से सी लिंक पर चीख पुकार मच गई।

पीएम मोदी ने जताया दुख

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बांद्रा वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि इस हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। आशा करता हूं घायल शीघ्र स्वस्थ होंगे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव