President Murmu Birthday Video : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को उस समय भावुक हो गईं, जब राष्ट्रीय दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों ने एक गीत के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, दिव्यांग छात्रों द्वारा उनके लिए जन्मदिन का गीत गाए जाने पर मुर्मू भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

तीन दिवसीय यात्रा पर देहरादून में हैं राष्ट्रपति मुमरू

राष्ट्रपति मुमरू तीन दिवसीय यात्रा पर देहरादून पहुंचीं, इस दौरान वह जनता के लिए राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन करेंगी। वह राष्ट्रपति पार्क की आधारशिला भी रखेंगी और राष्ट्रपति निकेतन की जैव विविधता पर एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य सरकार के कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

पीएम मोदी ने दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई

इससे पहले आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजनीतिक के कई नेताओं ने राष्ट्रपति को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जन सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है।

राहुल गांधी ने भी किया विश

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

DU के एडमीशन फॉर्म में बिहारियों और मजदूरों को किया गया बेइज्जत? बवाल मचा तब सामने आई असली बात