Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • National Doctors Day 2022: जानिए 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे, क्या है इसका इतिहास

National Doctors Day 2022: जानिए 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे, क्या है इसका इतिहास

नई दिल्ली। डॉक्टर को देवता का दर्जा दिया जाता है. क्योंकि डॉक्टर लोगों को बीमारियों से बचा कर नया जीवनदान देते हैं. ऐसे में लोग डॉक्टर्स को धरती पर इंसान के रूप में पूजते हैं. बता दें कि भारत में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन चिकित्सकों के […]

National Doctors Day
inkhbar News
  • Last Updated: July 1, 2022 14:45:31 IST

नई दिल्ली। डॉक्टर को देवता का दर्जा दिया जाता है. क्योंकि डॉक्टर लोगों को बीमारियों से बचा कर नया जीवनदान देते हैं. ऐसे में लोग डॉक्टर्स को धरती पर इंसान के रूप में पूजते हैं. बता दें कि भारत में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन चिकित्सकों के काम और उनके सम्मान में लोग उन्हें शुभकामनाएं और आर्शिवाद देते हैं. उनकी सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। कोरोना जैसी महामारी के काल में डॉक्टर्स ने जिस तरह से अपनी जिम्मेदारीयों के साथ सेवा दी और लाखों लोगों की जान बचाई है वो सच में एक महान काम है.

नेशनल डॉक्टर्स डे का इतिहास

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत साल 1991 की गई थी. इस दिन एक महान चिकित्सक की पुण्यतिथि भी होती है. उस महान डॉक्टर को याद करते हुए और डॉक्टर्स के लिए आभार दिखाते हुए ये खास दिन मनाया जाता है.
दरअसल 1 जुलाई के दिन भारत के महान डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्म हुआ था. उनकी याद में इस दिन को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है. डॉ. बिधानचंद्र रॉय एक महान डॉक्टर थे. वो पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे.

डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय ने महात्मा गांधी के कहने पर राजनीति में कदम रखा था. वो एक महान समाजसेवी, आंदोलनकारी और अच्छे राजनेता भी थे. आजादी के दौरान असहयोग आंदोलन में उन्होंने हिस्सा लिया. कुछ लोग उन्हें महात्मा गांधी और चाचा नेहरू के डॉक्टर के रूप में जानते थे.

महान डॉक्टर थे बिधानचंद्र रॉय

बता दें कि डॉ बिधानचंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना के खजांची में हुआ था. बिधानचंद्र एक मेधावी विद्यार्थी थे. बिधानचंद्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारत से और उच्च शिक्षा इंग्लैंड से हासिल की थी. डॉक्टर के रूप में उन्होंने सियालदाह से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने सरकारी अस्पताल में एक मेहनती और होशियार डॉक्टर की जिम्मेदारी निभाई.

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल