Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • National Herald Case: सोनिया गांधी के साथ ईडी दफ्तर जाएंगे राहुल और प्रियंका, देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

National Herald Case: सोनिया गांधी के साथ ईडी दफ्तर जाएंगे राहुल और प्रियंका, देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

National Herald Case: नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय आज नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करने वाला है। ईडी के इस पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर गुस्से का माहौल है। पार्टी आज देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पूर्व कांग्रेस […]

Sonia Gandhi-Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2022 10:52:05 IST

National Herald Case:

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय आज नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करने वाला है। ईडी के इस पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर गुस्से का माहौल है। पार्टी आज देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव सोनिया गांधी भी अपनी मां के साथ ईडी दफ्तर जाने वाली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय से प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर तक पैदल मार्च भी करने वाले हैं।

ईडी दफ्तर तक मार्च करेंगे कांग्रेस नेता

बता दें कि इससे पहले जून में ईडी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है। उस समय भी कांग्रेस ने मनी लांड्रिंग के आरोपों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। बताया जा रहा है कि आज कांग्रेस सांसद संसद के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही वो अकबर रोड पर स्थित मुख्यालय पर जमा होंगे और ईडी दफ्तर की तरफ ओर भी बढ़ने की कोशिश करेंगे।

प्रदर्शन में शामिल होंगे अशोक गहलोत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ के विरोध में होने वाले प्रदर्शन में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक चालू संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के मद्देनजर किसी भी प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी। जिसकी वजह से दिल्ली में राजभवन के पास कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

राहुल गांधी से भी हो चुकी है पूछताछ

गौरतलब है कि इससे पहले जून माह के मध्य में ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब 5 दिनों में करीब 50 घंटे की पूछताछ की थी। उस वक्त कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोजाना प्रदर्शन किया था। इस दौरान पार्टी के बड़े नेताओं ने गिरफ्तारियां भी दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी जून महीनें में समन किया गया था लेकिन खराब सेहत का हवाला देकर उन्होंने आगे की तारीख मांगी थी। जिसके बाद अब सोनिया गांधी से ईडी से पूछताछ करने वाली है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण