Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • National Herald Case: ईडी ऑफिस के लिए निकली सोनिया गांधी, संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस का जोरदार हंगामा

National Herald Case: ईडी ऑफिस के लिए निकली सोनिया गांधी, संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस का जोरदार हंगामा

National Herald Case: नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करने वाला है। ये पूछताछ नेशनल हेराल्ड अखबार मामले को लेकर होगी। इसी बीच सोनिया गांधी अपने घर से ईडी दफ्तर के लिए निकल चुकी हैं। उनके साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी है। Delhi | Congress interim president Sonia […]

Sonia Gandhi-Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2022 12:29:41 IST

National Herald Case:

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करने वाला है। ये पूछताछ नेशनल हेराल्ड अखबार मामले को लेकर होगी। इसी बीच सोनिया गांधी अपने घर से ईडी दफ्तर के लिए निकल चुकी हैं। उनके साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी है।

संसद से सड़क तक कांग्रेस का हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। संसद से लेकर सड़क तक पार्टी विरोध कर रही है।

चुप कराने की कोशिश- अशोक गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। वो ये सब कार्रवाई हमे चुप कराने के लिए कर रही है। आज देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। बीजपी विपक्ष मुक्त भारत चाहती है।

बीजेपी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में पूछताछ करने वाला है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी आज राजधानी दिल्ली में सत्याग्रह करने वाली है। पूछताछ के विरोध में पार्टी देशभर में प्रदर्शन भी करने वाली है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ये कांग्रेस का सत्याग्रह नहीं बल्कि देश के कानून के खिलाफ दुराग्रह है।

जमानत पर बाहर हैं सोनिया और राहुल

रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोनिया गांधी की ED के द्वारा पूछताछ होने वाली है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी की ये सत्याग्रह नहीं बल्कि देश और देश के कानून के खिलाफ ये दुराग्रह है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में आरोपी हैं और वे दोनों जमानत पर हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप है। वे हाईकोर्ट गए वहां याचिका खारिज हुई, वे सुप्रीम कोर्ट गए वहां भी याचिका खारिज हुई है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण