Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • National Mourning In India: शिंजो आबे के सम्मान में राष्ट्रपति भवन और लाल किला पर आधा झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज

National Mourning In India: शिंजो आबे के सम्मान में राष्ट्रपति भवन और लाल किला पर आधा झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज

National Mourning In India: नई दिल्ली। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के सम्मान में आज भारत में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। आबे के सम्मान में लाल किला, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया है। बता दें कि कल प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक की […]

National Mourning In India
inkhbar News
  • Last Updated: July 9, 2022 12:09:43 IST

National Mourning In India:

नई दिल्ली। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के सम्मान में आज भारत में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। आबे के सम्मान में लाल किला, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया है। बता दें कि कल प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

आज भारत में राष्ट्रीय शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजे आबे के निधन पर दुख जताने के साथ कल राष्ट्रीय शोक मनाने की बात भी कही थी। उन्होंने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाए।

प्रधानमंत्री ने किया याद

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।

अभी हाल ही में हुई थी मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

भारत-जापान संबंध में बड़ा योगदान

पीएम मोदी ने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई। उन पर आज सुबह नारा शहर में हमला हुआ था। जिसमें आबे बुरी तरह घायल हो गए थे। जापानी मीडिया के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान आबे की मौत हुई। आबे नारा में करीब 100 लोगों की एक छोटी सी सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जिसके बाद वो नीचे गिर गए थे।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया