Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Navratri 2022: नवरात्रि में पहले दिन आज होगी मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए स्तुति मंत्र

Navratri 2022: नवरात्रि में पहले दिन आज होगी मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए स्तुति मंत्र

Navratri 2022: नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन है। हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना की जाती है और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है। वेद-पुराणों में मां दुर्गा को शक्ति का रूप माना गया है जो पाप का नाश करती हैं, […]

Maa Shailputri
inkhbar News
  • Last Updated: September 26, 2022 11:16:27 IST

Navratri 2022:

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन है। हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना की जाती है और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है। वेद-पुराणों में मां दुर्गा को शक्ति का रूप माना गया है जो पाप का नाश करती हैं, नवरात्र के समय मां के भक्त उनसे अपने सुखी जीवन और समृद्धि की कामना करते हैं। साल में चार बार नवरात्रि आती है, जिसमें दो गुप्त रूप से नवरात्रि मनाई जाती है। नवरात्रि में कई जगहों पर मेलों का भी आयोजन किया जाता है।

आज मां शैलपुत्री का दिन

नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री देवी पार्वती देवी का ही स्वरूप हैं। वो सहज भाव से पूजन करने से जल्द ही प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। जब भी मन विचलित हो और आत्मबल में कमी हो तो मां शैलपुत्री की पूजा करने से लाभ मिलता हैं।

मां शैलपुत्री का स्तवन मंत्र

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

बता दें कि नवरात्रि के दौरान मां के भक्त भारत वर्ष में फैले मां के शक्ति पीठों के दर्शन करने जाते हैं, इसे शारदीय नवरात्री भी कहते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है, इस बार नवरात्रि का महापर्व 26 सितंबर, सोमवार से शुरू होगा और 5 अक्टूबर, बुधवार तक देश भर में मनाया जाएगा। फिर दसवें दिन दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव