Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि का आज प्रथम दिन, ऐसे करें मां शैलपुत्री को प्रसन्न

Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि का आज प्रथम दिन, ऐसे करें मां शैलपुत्री को प्रसन्न

Navratri 2022: नई दिल्ली। नवरात्र हिन्दुओं का विशेष पर्व है, इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है। इसलिए यह पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है, वेद-पुराणों में मां दुर्गा को शक्ति का रूप माना गया है जो पाप का नाश करती हैं, नवरात्र के समय मां के […]

Navratri 2022
inkhbar News
  • Last Updated: September 26, 2022 11:08:16 IST

Navratri 2022:

नई दिल्ली। नवरात्र हिन्दुओं का विशेष पर्व है, इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है। इसलिए यह पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है, वेद-पुराणों में मां दुर्गा को शक्ति का रूप माना गया है जो पाप का नाश करती हैं, नवरात्र के समय मां के भक्त उनसे अपने सुखी जीवन और समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्र एक साल में चार बार मनाई जाती है, नवरात्रि में कई जगहों पर मेलों का भी आयोजन किया जाता है।

नवरात्रि के दौरान मां के भक्त भारत वर्ष में फैले मां के शक्ति पीठों के दर्शन करने जाते हैं, इसे शारदीय नवरात्री भी कहते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है, इस बार नवरात्रि का महापर्व 26 सितंबर, सोमवार से शुरू होगा और 5 अक्टूबर, बुधवार तक देश भर में मनाया जाएगा। फिर दसवें दिन दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और नवरात्रि पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

श्रृंगार का सामान- नवरात्रि दौरान माँ दुर्गा को 16 श्रृंगार का सारा सामान चढ़ाया जाता है, इसलिए आप नवरात्रि के दौरान 16 श्रृंगार का सामान ज़रूर लाएं।

शंखपुष्पी जड़- मां दुर्गा के ये नौ दिन बहुत ही पावन और पवित्र माने जाते हैं, पहले दिन शुभ मुहूर्त में शंखपुष्पी पौधे को घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है और इसे चांदी के डिब्बे रखकर तिजोरी या धन के स्थान पर रखने से माना जाता है कि घर में धन में कभी कमी नहीं होगी।

मोर पंख- शारदीय नवरात्रि में मोर पंख को घर लाना भी बहुत ही शुभ माना गया है, इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है और घर में खुशियां आती हैं।

तुलसी का पौधा- सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पूजनीय माना गया है इसलिए नवरात्रि दौरान आप घर पर तुलसी का पौधा ज़रूर लाएं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव