Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • NCR railway: रिटायर्ड रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी, फिर मिलेगा रेल सेवा का मौका

NCR railway: रिटायर्ड रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी, फिर मिलेगा रेल सेवा का मौका

Retired Railway Workers: यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों की गतिशीलता को सुधारने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी जोनल रेलवे के मंडलों पर गति शक्ति इकाई स्थापित की गई है। महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गति शक्ति यूनिट रेलवेे में रिटायर कर्मियों को अब फिर से सेवा करने का मौका मिलेगा। महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गति शक्ति यूनिट के […]

Retired Railway
inkhbar News
  • Last Updated: September 20, 2022 11:29:17 IST

Retired Railway Workers: यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों की गतिशीलता को सुधारने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी जोनल रेलवे के मंडलों पर गति शक्ति इकाई स्थापित की गई है।

महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गति शक्ति यूनिट

रेलवेे में रिटायर कर्मियों को अब फिर से सेवा करने का मौका मिलेगा। महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गति शक्ति यूनिट के तहत होने वाले रेलवे के तमाम कार्यों में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे जोन के प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल के डीआरएम को सेवानिवृत्त कर्मियों फिर से नियुक्त करने की प्रक्रिया के लिए अधिकृत किया है।

NCR में हो रहा निर्माण

यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों की गतिशीलता को सुधारने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी जोनल रेलवे के मंडलों पर गति शक्ति इकाई स्थापित की गई है। NCR के तीनों मंडलों में इकाई स्थापित हो चुकी है। ताकि NCR में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों में तेज रफ्तार आए।

योग्यता के हिसाब से होगा चयन

गति शक्ति इकाई में दूरसंचार, इंजीनियरिंग, सिगनल और वित्त विभागों के कर्मचारी काम करेंगे। कार्यों को तेज रफ्तार करने के लिए अनुभवी रेलकर्मियों को शामिल किया जाएगा। NCR समेत सभी जोनल रेलवे को सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की योग्यता के हिसाब से फिर से नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा रिटायर्ड सुपरवाइजरों की भी भर्ती होगी।

इरादा यही है कि तेज गति मिले

इन सभी कर्मचारीयों को तय मानदेय पर भुगतान किया जाएगा। इन सुपरवाइजरों के अनुभवों के जरिये रेलवे अपने लंबित कामों को जल्द निपटाएगा। इस बारे में NCR के CPRO डॉ. शिवम शर्मा का कहना है कि गति शक्ति यूनिट गठन करने के पीछे इरादा यही है कि लंबित कार्यों को तेज गति मिले।

Chandigarh University: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में अब तक क्या-क्या हुआ? जानिए पूरा अपडेट

Waqf Act 1995: जाने, क्या है वक्फ अधिनियम 1995? और क्यों इसे खत्म करने की हो रही है मांग