Operation Sindoor: केंद्र सरकार सभी दलों के सांसदों के सात डेलिगेशन को पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए विदेश भेजेगी। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। हर टीम में 5-5 सांसद होंगे, इसमें से एक सांसद अपनी टीम को लीड करेगा। संसदीय कार्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को टीम लीडर्स का नाम जारी किया गया। इसमें दो भाजपा के, कांग्रेस, जदयू, DMK, NCP (शरद पवार) और शिवसेना (शिंदे गुट) के एक-एक सांसद हैं।
भाजपा की तरफ से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस से शशि थरूर, जदयू से संजय कुमार झा, द्रमुक से कनिमोझी करुणानिधि, राकांपा (सपा) से सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) से श्रीकांत एकनाथ शिंदे समूहों का नेतृत्व करेंगे। ये सभी इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बड़े सदस्य देशों का दौरा करेंगे। यह टीम दुनिया को बताएगी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ कैसे भारत के एक्शन लिया। यह भारत की ओर से बड़ा कूटनीतिक फैसला बताया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, “महत्वपूर्ण क्षणों में भारत एकजुट है। सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे, जो आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के हमारे साझा संदेश को लेकर जाएंगे। राजनीति और मतभेदों से परे राष्ट्रीय एकता का यह एक… pic.twitter.com/KwRlP3iA0H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे लेकर ट्वीट किया है कि महत्वपूर्ण क्षणों में भारत एकजुट है। सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे, जो आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के हमारे साझा संदेश को लेकर जाएंगे। राजनीति और मतभेदों से परे राष्ट्रीय एकता का यह एक शक्तिशाली प्रतिबिंब है।
अब्दुल्ला फैज और तल्हा खान…NIA ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए दो ISIS आतंकी