Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • NEET UG 2022: हरियाणा की बेटी तनिष्का यादव ने रचा इतिहास, 720 से 715 अंक प्राप्त कर देश में किया टॉप

NEET UG 2022: हरियाणा की बेटी तनिष्का यादव ने रचा इतिहास, 720 से 715 अंक प्राप्त कर देश में किया टॉप

NEET UG 2022: नई दिल्ली। नीट यूजी 2022 परीक्षा में हरियाणा की बेटी तनिष्का यादव ने इतिहास रच दिया। तनिष्का ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है। तनिष्का की इस उपलब्धि से उनके गांव में जश्न का माहौल है। बता दें कि, तनिष्का यादव नारनौल के गांव मिर्जापुर […]

Tanishka Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: September 8, 2022 11:37:02 IST

NEET UG 2022:

नई दिल्ली। नीट यूजी 2022 परीक्षा में हरियाणा की बेटी तनिष्का यादव ने इतिहास रच दिया। तनिष्का ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है। तनिष्का की इस उपलब्धि से उनके गांव में जश्न का माहौल है। बता दें कि, तनिष्का यादव नारनौल के गांव मिर्जापुर बाछोद की रहने वाली हैं। उनकी दसवीं तक की पढ़ाई नारनौल के ही यदुवंशी शिक्षा निकेतन में हुई है। इसके बाद तनिष्का ने 12वीं तक की पढ़ाई राजस्थान के कोटा शहर में रहकर की। तनिष्का के माता-पिता बाछोद में ही रहते हैं और दोनों ही सरकारी अध्यापक हैं।

नीट यूजी 2022 में देश में किया टॉप

नारनौल के ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी तनिष्का यादव ने वो किया है जो आज तक उनके क्षेत्र में किसी ने नहीं किया था। तनिष्का ने नीट यूजी 2022 की परीक्षा में पूरे देश में टॉप किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि वो पढ़ाई के लिए कोई विशेष समय नहीं निकालती थी, हालांकि उन्होंने नीट की तैयारी दसवीं कक्षा से ही शुरू कर दी थी। तनिष्का ने कहा कि अगर पूरी लगन और मेहनत से किसी भी परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता जरूर मिलेगी।

दादा-दादी को दिया सफलता का श्रेय

बता दें कि तनिष्का के पिता कृष्ण कुमार यादव बाछोद गांव के स्कूल में सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनकी माता सरिता यादव सीहमा के सरकारी स्कूल में पीजीटी हिस्ट्री की लेक्चरर हैं। तनिष्का ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा सीआरपीएफ से रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट राम अवतार यादव और दादी रेशमी देवी को दिया है। इसके साथ ही तनिष्का ने सफलता के लिए माता पिता के साथ स्कूल टीचरों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी ने समय-समय पर उनकी नीट की तैयारी के लिए योगदान दिया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना