Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बंद कमरे में अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ पकड़े गए थे नेहरू, बिस्तर पर नजारा देखकर सन्न रह गए थे मोदी

बंद कमरे में अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ पकड़े गए थे नेहरू, बिस्तर पर नजारा देखकर सन्न रह गए थे मोदी

नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती हैं। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। इनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले नेहरू मौजूदा दौर में भी नेताओं के जुबान पर रहते हैं। सत्ताधारी बीजेपी उनके ऊपर कई […]

Jawaharlal Nehru-Edwina Mountbatten,
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2024 09:16:24 IST

नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती हैं। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। इनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले नेहरू मौजूदा दौर में भी नेताओं के जुबान पर रहते हैं। सत्ताधारी बीजेपी उनके ऊपर कई आरोप लगाती है। ये भी कहा जाता है कि नेहरू अय्याशी करते थे। पंडित नेहरू की 135वीं जयंती पर आइये जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में…

जानिए नेहरू और एडविना के बारे में…

पंडित नेहरू की एडविना के साथ की नजदीकियों के बारे में सब जानता है। 1946 में एडविना अपने पति के साथ भारत आई थीं। भारत आने के 10 दिनों के अंदर ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। एम. जे. अकबर की पुस्तक ‘नेहरू द मेकिंग ऑफ इंडिया’ में लिखा है कि नेहरू और एडविना गवर्नमेंट हाउस के स्विमिंग पूल में तैरने जाते थे। यहीं से दोनों के रिश्ते को लेकर बातें बनने लगी थी। एडविना ने लॉर्ड माउंटबेटन से लव मैरिज की थी लेकिन भारत आने के बाद नेहरू को दिल बैठी। एडविना की बेटी पामेला हैक्स भी नेहरू को पसंद करती थीं।

बंद कमरे में पकड़े गए नेहरू

पामेला ने BBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी मां और पंडित जी एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। मेरी मां अकेलेपन की शिकार थीं और तभी उनकी जिंदगी में नेहरू आते हैं। पंडित जी आकर्षक और मनमोहक थे, शायद यही वजह रही कि मेरी मां उनसे इतना प्यार करने लगी। ‘नेहरू: द मेकिंग ऑफ इंडिया’ पुस्तक के मुताबिक एक बार उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सर होमी मोदी के घर पर नेहरू ठहरे हुए थे। उस समय वो नैनीताल में छुट्टियां बिता रहे थे। रात 8 बजे के करीब सर मोदी ने अपने बेटे रूसी मोदी से कहा कि वो नेहरू से कहे कि डिनर का टाइम हो गया है आकर खाना खा ले।

अंदर का नजारा देखकर हिले मोदी

रूसी मोदी जब नेहरू के कमरे में पहुंचे तो सन्न रह गए क्योंकि वहां एक लग ही नाजारा देखने को मिला। पंडित नेहरू ने एडविना माउंटबेटन को अपनी बाहों में भर रखा था और उससे प्यार कर रहे थे। दोनों पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे। दरवाजा खुलते ही नेहरू की आंखें रूसी से मिलीं तो उन्होंने अपने मुंह बाना लिया। मोदी ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया और नीचे आकर बैठ गए। थोड़ी देर बाद नेहरू भी कमरे से आकर डाइनिंग टेबल पर बैठ गए। फिर थोड़ी देर में एडविना भी बाहर आ गईं।

 

योगी की मुस्लिम बिटिया ने राहुल के छुड़ाए पसीने, रातों-रात किया ऐसा काम भारी टेंशन में कांग्रेस