Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘मैनपुरी में नेता जी की आस्थाओं का हो रहा है नामांकन’- डिंपल के पर्चा भरने से पहले अखिलेश

‘मैनपुरी में नेता जी की आस्थाओं का हो रहा है नामांकन’- डिंपल के पर्चा भरने से पहले अखिलेश

मैनपुरी उपचुनाव: मैनपुरी। मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव आज नामांकन दाखिल करने वाली हैं। पर्चा भरने से पहले डिंपल अपने पति अखिलेश यादव के साथ सैफई में स्थित मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंची। जहां पर दोनों ने नेता जी को पुष्पांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने किया यह ट्वीट […]

(अखिलेश यादव-डिंपल यादव)
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2022 14:16:05 IST

मैनपुरी उपचुनाव:

मैनपुरी। मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव आज नामांकन दाखिल करने वाली हैं। पर्चा भरने से पहले डिंपल अपने पति अखिलेश यादव के साथ सैफई में स्थित मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंची। जहां पर दोनों ने नेता जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

अखिलेश यादव ने किया यह ट्वीट

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिंपल के नामांकन से पहले ट्वीट किया है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा है कि मैनपुरी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी के रूप में दरअसल नेताजी की समाजवादी आस्थाओं का ही नामांकन हो रहा है। जिस प्रकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों और जनमानस ने सैफई आकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, उसका सच्चा परिणाम ये होगा कि सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी।

आज नामांकन करेंगी डिंपल यादव

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। डिंपल आज अपना नामांकल दाखिल करेंगी। इस दौरान सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव