Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली की नई सरकार: कौन सबसे पढ़ा-लिखा, सबसे युवा और करोड़पति कौन?

दिल्ली की नई सरकार: कौन सबसे पढ़ा-लिखा, सबसे युवा और करोड़पति कौन?

दिल्ली में नई सरकार बन चुकी है और आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया है। उनके साथ 5 अन्य मंत्रियों

Delhi CM Atishi Cabinet Ministers Portfolio
inkhbar News
  • Last Updated: September 21, 2024 21:02:27 IST

नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार बन चुकी है और आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया है। उनके साथ 5 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। आइए जानते हैं इस नई सरकार के बारे में रोचक बातें – कौन कितना पढ़ा-लिखा है, किसकी उम्र कितनी है और कौन कितना अमीर है?

कौन कितना पढ़ा-लिखा है?

1. आतिशी (मुख्यमंत्री) – नई कैबिनेट में सबसे पढ़ी-लिखी नेता हैं। उन्होंने 2006 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएससी की है और पेशे से समाजसेवक हैं।

2. गोपाल राय – मास्टर्स डिग्रीधारी हैं और पेशे से समाजसेवक हैं।

3. कैलाश गहलोत – उन्होंने भी मास्टर्स की डिग्री ली है और राजनीति को अपना पेशा बताया है।

4. सौरभ भारद्वाज – बीटेक (कंप्यूटर साइंस) हैं और पेशे से सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट हैं।

5. इमरान हुसैन – बिजनेस स्टडीज में स्नातक हैं और राजनीति में हैं।

6. मुकेश अहलावत – 12वीं पास हैं और उनका पेशा व्यवसाय है।

मंत्रियों की उम्र

दिल्ली की नई कैबिनेट की औसत उम्र 46 साल है।

सबसे युवा – 43 साल की मुख्यमंत्री आतिशी हैं।

सबसे उम्रदराज – 50 साल के कैलाश गहलोत हैं।

अन्य मंत्रियों की उम्र – सौरभ भारद्वाज (44 साल), मुकेश अहलावत (48 साल) और गोपाल राय (49 साल) हैं।

कौन कितना अमीर?

1. कैलाश गहलोत – सबसे अमीर मंत्री हैं। 2020 में उनकी संपत्ति 46.07 करोड़ रुपये थी।

2. मुकेश अहलावत – 6.18 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

3. इमरान हुसैन – उनकी संपत्ति 1.413 करोड़ रुपये है।

4. आतिशी – मुख्यमंत्री की संपत्ति 1.412 करोड़ रुपये है।

5. सौरभ भारद्वाज – उनकी संपत्ति 1.09 करोड़ रुपये है।

6. गोपाल राय – सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं, जिनकी कुल संपत्ति 90.01 लाख रुपये है।

कितने मंत्री दागी?

आतिशी और गोपाल राय के खिलाफ एक-एक केस दर्ज हैं, जो 2020 के चुनावी हलफनामे में दर्ज हैं। नई सरकार के साथ दिल्ली को नई उम्मीदें हैं। अब देखना है कि यह कैबिनेट किस तरह से काम करती है।

 

ये भी पढ़ें: ‘केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है…’ CM बनने के बाद आतिशी का पहला बयान

ये भी पढ़ें: CM आतिशी समेत 5 मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी