नई दिल्ली। आज- 5 जून, 2025 है। कोरोना का नया वैरियंट देश के 27 राज्यों में फैल चुका है। IPL टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में बुधवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। आइए जानते हैं आज की 5 बड़ी खबरें…

कोरोना का नया वैरियंट 27 राज्यों में फैला

कोरोना का नया वैरियंट देश के 27 राज्यों में फैल चुका है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4300 के पार पहुंच गई है। नए वैरिएंट्स के कारण जनवरी से अब तक देशभर में 44 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 5 दिनों में 37 मरीजों की मौत हुई है। केरल में सबसे अधिक 1373 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। वहां सर्दी, जुकाम और बुखार की स्थिति में कोविड जांच कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

RCB के जश्न में 11 लोगों की जान गई

आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) की जीत के जश्न के बाद बेंगलुरु में मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई और 33 लोग घायल हो गए। यह हादसा चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस वक्त हुआ जब विधानसभा में टीम के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा था।

अक्टूबर 2026 में होगी जातीय जनगणना

चार राज्यों में अक्टूबर 2026 से जातिगत जनगणना, बाकी में 1 मार्च 2027 से शुरू होगी। केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना को दो चरणों में कराने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय के अनुसार पहला चरण 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे चार पर्वतीय राज्य शामिल रहेंगे। दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू होगा, जिसमें बाकी राज्यों में जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

उत्तराखंड में भूस्खनल का खतरा बढ़ा

उत्तराखंड और हिमाचल में बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया है। केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम जाने वाले मार्गों पर भारी चट्टानों के गिरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले दो हफ्तों से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 11 दिनों में मिजोरम में भूस्खलन की 626 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 5 लोगों की जान चली गई है।

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। इस बारे में जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। रिजिजू ने बताया कि सरकार पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्र के दौरान जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

5 जून 2025 का राशिफल: आज किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तहान? जानें सभी राशियों का हाल