Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण, 10 बजे पीएम मोदी के साथ कैबिनेट की बैठक

वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण, 10 बजे पीएम मोदी के साथ कैबिनेट की बैठक

नई दिल्ली। बजट पेश होने से पहले निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वित्त मंत्रालय के ऑफिस से वह बजट की कॉपी लेकर संसद जाएंगी। इसके अलावा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट […]

budget 2023
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2023 09:17:39 IST

नई दिल्ली। बजट पेश होने से पहले निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वित्त मंत्रालय के ऑफिस से वह बजट की कॉपी लेकर संसद जाएंगी। इसके अलावा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी। उससे पहले उनके नेतृत्व में मेरे सहयोगी पंकज चौधरी और सचिव सुबह नौ बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। सुबह 10 बजे पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी।

इसके अलावा भागवत कराड ने कहा कि देश ने कोविड से अच्छी रिकवरी की है। आर्थिक सर्वेक्षण को देखें तो सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। अन्य देशों की तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के लिहाज से 10वें स्थान पर था, वही आज हमारा स्थान 5वां हो गया हैं।

बजट से पहले  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड ने मंदिर जाकर प्रार्थाना भी की, बता दें कि 2024 के आम चुनाव से पहले यह भाजपा सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।

18 महीने का डीए दे सकती है सरकार

कोरोना काल में सरकार ने 18 महीने का डीए एरियर नहीं दिया था। सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक का 18 महीने का डीए कर्मचारियों को नहीं दिया हैं। सरकार ने इसे फ्रीज कर दिया था। इसके बाद सरकार ने सीधे 1 जुलाई 2021 को डीए में 11 फीसदी की बढ़ाेतरी की थी, लेकिन 18 महीने तक डीए ना बढ़ने या आगे बढ़ाने को लेकर सरकार की तरफ से कुछ नहीं किया गया था। केंद्र के कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार 18 महीने के डीए को देगी।