Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bihar Politics: फिर पलटेंगे नीतीश कुमार! समझें कैसे बदल रहा राजनीतिक समीकरण

Bihar Politics: फिर पलटेंगे नीतीश कुमार! समझें कैसे बदल रहा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/पटना। देश में कड़ाके की ठंड के बीच बिहार का राजनीतिक माहौल गर्म है। हाल के घटनाक्रम को देखें तो बिहार में जल्द ही बड़ा राजनीतिक बदलाव हो सकता है। बता दें कि एक ओर जहां आरजेडी और जदयू के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। तो वहीं अब एक दूसरे पर […]

nitish kumar
inkhbar News
  • Last Updated: January 25, 2024 14:13:02 IST

नई दिल्ली/पटना। देश में कड़ाके की ठंड के बीच बिहार का राजनीतिक माहौल गर्म है। हाल के घटनाक्रम को देखें तो बिहार में जल्द ही बड़ा राजनीतिक बदलाव हो सकता है। बता दें कि एक ओर जहां आरजेडी और जदयू के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। तो वहीं अब एक दूसरे पर अप्रत्यक्ष रूप से बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक दिन पहले नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए परिवारवाद पर हमला बोला ते वहीं आज लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश पर हमला बोला है। आइए बताते हैं किस तरह से बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट लेते हुए दिख रही है।

इंडिया गठबंधन में बढ़ रही दूरी

दरअसल, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। आरजेडी से जदयू की दूरी की चर्चा के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर हमला बोलकर फिर संकेत दे दिए कि राजद से उनकी दूरी बढ़ रही है। आज भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में उनके शामिल न होने की बात इस बात की ओर पुष्टि करती है कि वो इंडिया गठबंधन से दूरी बना रहे हैं और लोकसभा चुनाव में अपनी राह अलग कर सकते हैं।

लालू की बेटी का नीतीश पर हमला

इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इशारों-इशारों में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। रोहिणी ने लगातार तीन ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने नीतीश का नाम लिए बगैर उनपर खूब वार किए हैं।

15 मिनट में कैबिनेट बैठक खत्म

आज (गुरुवार को) नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक थी, जो महज 15 मिनट में खत्म हो गई. बताया जा रहा है कि मंत्री और अफसर नाश्ता भी खत्म नहीं कर पाए थे और कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई. जिसके बाद मंत्री भारी मन से बाहर निकले. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लिफ्ट से गए तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सचिवालय की सीढ़ी से नीचे उतरे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लिफ्ट के बगल में मुख्यमंत्री नीतीश का इंतजार करते दिखे. नीतीश आए, उन्होंने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया और बिना बोले आगे बढ़ गए.

राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे नीतीश

इससे पहले मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंच गए। बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी इस दौरान मौजूद थे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे राजभवन पहुंचे थे।