नई दिल्ली। दिल्ली की मशहूर तुगलक रोड का नाम अब बदलने वाला है। चर्चा है कि जल्द ही सरकार तुगलक रोड का नाम बदलकर विवेकानंद मार्ग कर सकती है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बीजेपी सांसदों ने अपने घर के बार नेम प्लेट में विवेकानंद मार्ग लिखना शुरू कर दिया है।
बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने सरकारी आवास के बाहर नेम प्लेट बदल दी है। दोनों नेताओं ने तुगलक लेन की जगह पर विवेकानंद मार्ग लिख दिया है।
बता दें कि दिनेश शर्मा और कृष्ण पाल गुर्जर के नेम प्लेट बदलने पर विपक्षी दल भड़क गए हैं। विपक्षी पार्टियों ने इसे इतिहास से छेड़छाड़ बताया है। वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि मुस्लिम शासकों का नाम हटाकर दिल्ली की सड़कों को भारतीय महापुरुषों के नाम पर करना चाहिए।
ये मांग पूरी करो नहीं तो… जेडीयू की BJP को दो टूक, अब बिहार चुनाव से पहले टूटेगा NDA?