Noida Supertech Twin Towers:
नई दिल्ली। नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की तारीख में बदलाव किया गया है। अब बिल्डिंग को 21 की बजाए 28 अगस्त को गिराया जाएगा। टावर को ब्लास्ट करके गिराया जाएगा। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद 9 सेकेंड में ही जमींनदोज हो जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
सुप्रीम कोर्ट से मांगा था समय
बता दें कि ये पूरा मामला नोएडा के सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट के 40 मंज़िला टावरों को अवैध ठहराए जाने का है। सुप्रीम कोर्ट ने अब दोनों टावर को गिराने के लिए नोएडा ऑथोरिटी को 4 सितंबर तक का अतिरिक्त समय दिया है। ऑथोरिटी ने सुप्रीम कोर्ट में इसका अनुरोध किया था। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि टावर 28 अगस्त तक गिराए जाने हैं। लेकिन अपरिहार्य स्थिति में इसके लिए 29 अगस्त से 4 सितंबर तक का भी समय लिया जा सकता है।
आसपास किसी को एंट्री नहीं
बताया जा रहा है कि सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने को लेकर कुल 3700 किलोग्राम के विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए दोनों टावरों में 10 हजार सुराग किए गए हैं, जिसमें विस्फोटक लगाए जाएंगे। प्रशासन ने बिल्डिंग के आसपास के एरिया में नजर रखने के लिए सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ ही अब ट्विन टावर के आसपास बिना इजाजत के बिल्डिंग के अंदर किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना