Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • नए साल पर उपहार नहीं आम आदमी को मार… 25 रुपये तक महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर

नए साल पर उपहार नहीं आम आदमी को मार… 25 रुपये तक महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर

नई दिल्ली। आज से नए साल 2023 का आगाज़ हो गया है। इस नए साल के साथ ही आम लोगों को महंगाई का एक और झटका भी लगा है , बता दें , सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को नए गैस सिलेंडर के भाव जारी कर दिए है।गौरतलब है कि गैस सिलेंडर के […]

LPG Price Hike
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2023 10:59:01 IST

नई दिल्ली। आज से नए साल 2023 का आगाज़ हो गया है। इस नए साल के साथ ही आम लोगों को महंगाई का एक और झटका भी लगा है , बता दें , सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को नए गैस सिलेंडर के भाव जारी कर दिए है।गौरतलब है कि गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक का इज़ाफ़ा किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक , यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में ही की गई है और घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर ही मिलेंगे। आज देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के बड़े भाव

बता दें , नए साल यानी 1 जनवरी, 2023 की शुरुआत आज हो गई है। इस के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है । वहीं दूसरी तरफ घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में गृहणियों का बजट नहीं बिगड़ने वाला है, लेकिन अगर बात करे रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो सकता है क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम महंगे हो गए है।

पिछले साल भी बढ़े थे दाम

जानकारी के मुताबि , देश में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में लंबे वक्त से कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। बता दें , आखिरी बार बदलाव 6 जुलाई 2022 को हुआ था। जब भी तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के प्राइस में 50 रुपये बढ़ाए थे। लेकिन अगर पिछले एक साल की बात की जाए तो घरेलू सिलेंडर के प्राइस में कुल 153.5 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ साल 2022 में घरेलू LPG के प्राइस में चार बार बदलाव किए गए है।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव