Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • असम विधानसभा में अब जुमे की नमाज का ब्रेक बंद, iTV सर्वे में लोग बोले- वाह हिमंत जी, वाह!

असम विधानसभा में अब जुमे की नमाज का ब्रेक बंद, iTV सर्वे में लोग बोले- वाह हिमंत जी, वाह!

गुवाहाटी: असम सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया. राज्य की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने विधानसभा में कर्मचारियों को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए दिए जाने वाले दो घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया. मुख्यमंत्री हिमंत ने मीडिया को इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह नियम अगले सत्र […]

Himanta Biswa Sarma (1)
inkhbar News
  • Last Updated: August 30, 2024 22:37:06 IST

गुवाहाटी: असम सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया. राज्य की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने विधानसभा में कर्मचारियों को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए दिए जाने वाले दो घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया. मुख्यमंत्री हिमंत ने मीडिया को इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह नियम अगले सत्र से लागू कर दिया जाएगा. बता दें कि असम सरकार के इस फैसले पर विपक्षी दलों ने इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है. इस बीच iTV नेटवर्क ने इसे लेकर एक सर्वे किया है. आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

असम विधानसभा के कर्मचारियों को जुमे की नमाज़ का ब्रेक नहीं मिलेगा, विधानसभा स्पीकर के फ़ैसले पर आपकी राय

सही फ़ैसला- 43%
ग़लत फ़ैसला- 31%
ब्रेक पर विचार करें- 26%
कह नहीं सकते- 00%

असम विधानसभा स्पीकर के जुमे वाले ब्रेक पर पाबंदी के फ़ैसले की वजह आप क्या मानते हैं?

हिन्दुत्व का एजेंडा- 23%
वोटबैंक की सियासत- 26%
निशाने पर अल्पसंख्यक- 5%
क़ानूनी वजह- 38%
कह नहीं सकते- 8%

हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने मुस्लिमों के निकाह-तलाक का सरकार में रजिस्ट्रेशन ज़रूरी कर दिया है? आपकी राय

सही कदम- 64%
ग़लत कदम- 10%
UCC की तरफ़ कदम- 13%
मज़हबी मामले में दखल- 5%
कह नहीं सकते- 8%

क्या हिमंत बिस्वा सरमा को मुस्लिमों के बहुविवाह पर पाबंदी वाला क़ानून बनाना चाहिए?

हाँ- 74%
नहीं- 26%
कह नहीं सकते- 0%

यह भी पढ़ें-

मुस्लिम राज्य बन रहा असम! 12-13 जिलों में तो- हिमंत सरमा की ये बात हिंदुओं को डरा देगी