Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Mulayam Health Update: अब ऐसी है ‘मुलायम सिंह यादव’ की हालत, मेदांता ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Mulayam Health Update: अब ऐसी है ‘मुलायम सिंह यादव’ की हालत, मेदांता ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Mulayam Health Update: गुरूग्राम। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की हालात अभी भी नाजुक बनी हुई है। पिछले कई दिनों से वह गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। आईसीयू में विशेषज्ञ डॉकटरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। मेदांता अस्पताल ने आज नेता जी का हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि सपा […]

Mulayam Singh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: October 9, 2022 15:28:53 IST

Mulayam Health Update:

गुरूग्राम। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की हालात अभी भी नाजुक बनी हुई है। पिछले कई दिनों से वह गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। आईसीयू में विशेषज्ञ डॉकटरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। मेदांता अस्पताल ने आज नेता जी का हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि सपा संस्थापक को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

मशीनों के सहारे जिंदगी

बता दें कि इससे पहले मेदांता अस्पताल द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन बताया गया था कि मुलायम सिंह यादव की किडनी और फेफड़ा साथ नहीं दे रहा है। आईसीएयू में CRRT टेक्निक से उनका इलाज किया जा रहा है। उनके शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार बढ़ रहा है। हेल्थ अपडेट में बताया गया है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नेताओं का लगा हैं तांता

गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए हर पार्टी के बड़े नेताओं का मेदांता अस्पताल में तांता लगा हुआ है। बीते बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अस्पताल पहुंचे, उन्होंने नेता जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की। इससे पहले राजद प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुलायम सिंह को देखने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव