Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • शपथ समारोह: राष्ट्रपति पद की आज शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, 21 तोपों से दी जाएगी सलामी

शपथ समारोह: राष्ट्रपति पद की आज शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू, 21 तोपों से दी जाएगी सलामी

  नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति की आज नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू शपथ लेंगी. आज सुबह करीब 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. द्रोपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस एन.वी. रमण राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. वहीं, शपथ के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इन […]

राष्ट्रपति शपथ समारोह
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2022 07:19:51 IST

 

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति की आज नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू शपथ लेंगी. आज सुबह करीब 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. द्रोपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस एन.वी. रमण राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. वहीं, शपथ के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इन सब के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी.

बता दें कि राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, मंत्रिपरिषद के सदस्य, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे.

द्रौपदी को दिया जाएगा इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर

गौरतलब है कि संसद के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा. जिसके साथ ही निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा. दरअसल, गुरुवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर मुर्मू ने इतिहास रच दिया.

भारी अंतर से जीता चुनाव

वहीं, मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से ज्यादा वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता. मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले. बता दें कि आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी. वह देश की 15वीं और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी.

सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनेंगी मुर्मू

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति की आज नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू शपथ लेंगी. इसी के साथ मुर्मू आद देश की 15वीं और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी. गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और सबसे छोटी राष्ट्रपति बन जाएंगी।

केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार में बढ़ी तनातनी, आप ने लगाया पुलिस पर पोस्टर फाड़ने का आरोप