Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • October festival:अक्टूबर में आधे महीने बंद रहेंगें बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

October festival:अक्टूबर में आधे महीने बंद रहेंगें बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्लीः अक्टूबर का महीना बैंक कर्मीयों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। वहीं आम आदमी को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस महीने में लगभग 16 दिन बैंक में छुट्टीयां रहेगी। बता दें कि अक्टूबर में दुर्गापूजा के साथ- साथ कई और पर्व है। वहीं इस महीने की शुरूआत ही […]

October festival:अक्टूबर में आधे महीने बंद रहेंगें बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट
inkhbar News
  • Last Updated: September 30, 2023 22:33:16 IST

नई दिल्लीः अक्टूबर का महीना बैंक कर्मीयों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। वहीं आम आदमी को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस महीने में लगभग 16 दिन बैंक में छुट्टीयां रहेगी। बता दें कि अक्टूबर में दुर्गापूजा के साथ- साथ कई और पर्व है। वहीं इस महीने की शुरूआत ही छुट्टीयों से हो रही है क्योंकि 1 अक्टूबर को रविवार है। इसके अलावा 8, 15, 22 और 29 अक्टूबर को भी रविवार की वजह से बैंक में छुट्टी रहेगी।

अक्तूबर महीने में बैंकों में महालया, काती बीहू, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और सरकार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भी बैंक में छुट्टी रहेगी। हालांकि अक्टूबर महीने में बैंक छूट्टीयों के दौरान बैंको की ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेगी।

सितंबर का महीना बस खत्म होने को है। कल से अक्तूबर का महीना का शुरूआत हो जाएगा। बता दें कि अक्तूबर माह के 31 दिनों में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 16 दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग पर्व त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। आइए जान लेते हैं आपके शहर और गांवों में अक्तूबर महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगी।

अक्तूबर महीने में बैंक छुट्टियों की तारीख

2 अक्टूबर- (सोमवार)- गांधी जयंती-
14 अक्टूबर- (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद रहेगा
18 अक्टूबर- (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद
21 अक्टूबर- (शनिवार)- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद रहेगी
23 अक्टूबर- (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, जरकाखंड, बिहार में बैंक बंद
24 अक्टूबर- (मंगलवार)- दशहरा/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
25 अक्टूबर- (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद
26 अक्टूबर- (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक
27 अक्टूबर- (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद
28 अक्टूबर- (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद
31 अक्टूबर- (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद रहेगा