Inkhabar

Odisha Road Accident: ओवर ब्रिज से गिरी बस,पांच लोगों की मौके पर मौत

नई दिल्लीः ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार यानी 15 अप्रैल की शाम को एक बस के ओवर ब्रिज से गिर जाने के कारण भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 38 से अधिक लोगों को गंभीर चोट लगी है। चालक ने खो दिया था […]

Odisha Road Accident: ओवर ब्रिज से गिरी बस,पांच लोगों की मौके पर मौत
inkhbar News
  • Last Updated: April 16, 2024 06:08:32 IST

नई दिल्लीः ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार यानी 15 अप्रैल की शाम को एक बस के ओवर ब्रिज से गिर जाने के कारण भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 38 से अधिक लोगों को गंभीर चोट लगी है।

चालक ने खो दिया था नियंत्रण

अधिकारियों ने कहा कि बस में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 55 लोग सवार थे। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बस सभी यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया जा रही थी। इस दौरान बस के चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और वाहन रसूलपुर क्षेत्र में बाराबती चौक के पास ओवर ब्रिज से नीचे जा गिरी।

सीएम पटनायक का अधिकारियों को आदेश

राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने उन पांच लोगों के परिजनों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। पटनायक ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

डीएम और एसपी मोर्चे पर डटे

जाजपुर कलेक्टर और एसपी की नेतृत्व में दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान क्रेन की सहायता से पुल के नीचे से बस को निकाला गया। गंभीर रूप से घायलों को पहले जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ेः   

Loksabha Election: मनोज तिवारी का खेल बिगाड़ेंगे कन्हैया कुमार! 5 प्वाइंट में जानें क्यों अहम है मुकाबला

Uttar Pradesh: इस मुद्दे पर सपा को मिला बसपा का साथ, भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा