नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में गुजरात दौरे पर है. इसी बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी जिले के वांसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और G-SAFAL और G-MAITRI सहित विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “यहां नवसारी के इस कार्यक्रम में हम नारी शक्ति के सामर्थ्य को देख सकते हैं। इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली है। इतने बड़े आयोजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी सभी महिलाएं हैं। कांस्टेबल, एसपी, डीएसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक, यहां सुरक्षा व्यवस्था महिलाओं द्वारा संभाली जा रही है। यह नारी शक्ति के सामर्थ्य का एक उदाहरण है… जब मैं आप सभी से मिलता हूं, तो मेरा विश्वास मजबूत होता है कि एक विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा और नारी शक्ति इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी।”
#WATCH | गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवसारी में G-SAFAL और G-MAITRI सहित विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/6iw7nEc0Kr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2025
पीएम मोदी आगे कहा, “चाहे राजनीति हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या पुलिस, महिलाएं देश के हर क्षेत्र और आयाम में परचम लहरा रही हैं। 2014 के बाद से देश में महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। 2014 के बाद से केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं मंत्री बनी हैं और संसद में भी महिलाओं की मौजूदगी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है.
#WATCH | नवसारी, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चाहे राजनीति हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या पुलिस, महिलाएं देश के हर क्षेत्र और आयाम में परचम लहरा रही हैं। 2014 के बाद से देश में महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। 2014 के बाद से केंद्र… pic.twitter.com/KA3l63ukDr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2025
इसी के साथ पीएम ने कहा “शास्त्रों में नारी को नारायणी कहा गया है। नारी का सम्मान समाज और देश के विकास की पहली सीढ़ी है। इसलिए भारत को विकसित देश बनाने के लिए, भारत के तेज़ विकास के लिए, आज भारत महिला-नेतृत्व वाले विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। हमारी सरकार महिलाओं के जीवन में सम्मान और सुविधा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है”.
ये भी पढ़ें: थाली में लड्डू होंगे तो खाएंगे ही…उदित नारायण के Kiss कान्ट्रवर्सी पर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस