Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सावरकर पर राहुल के बयान पर शिंदे गुट बोला- ‘माफी मांगों, नहीं तो मुंबई नहीं आने देंगे’

सावरकर पर राहुल के बयान पर शिंदे गुट बोला- ‘माफी मांगों, नहीं तो मुंबई नहीं आने देंगे’

Maharashtra Politics: मुंबई। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी सावरकर पर दिए विवादित टिप्पणी को लेकर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) की तरफ से नाराजगी जताने के बाद अब शिंदे गुट ने भी राहुल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी […]

(राहुल गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2022 15:14:30 IST

Maharashtra Politics:

मुंबई। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी सावरकर पर दिए विवादित टिप्पणी को लेकर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) की तरफ से नाराजगी जताने के बाद अब शिंदे गुट ने भी राहुल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

राहुल गांधी के खिलाफ चौपाल

मुंबई में आज सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर, सांसद राहुल शेवाले और विधायक सदा सरवनकर ने राहुल गांधी के खिलाफ चौपाल की। इस दौरान विधायक सरवनकर ने कहा कि जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगते, हम रूकने वाले नहीं हैं। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो उन्हे मुंबई में आने नहीं देंगे।

संजय राउत क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर दिए बयान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा है कि वीर सावरकर पर ऐसा आरोप लगाना यह न महाराष्ट्र को और न शिवसेना को मंजूर है।

MVA में दरार आ सकती है

संजय राउत ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा सावरकर पर दिए गए बयान का समर्थन नहीं करेंगे। यह मुद्दा लाने की जरूरत नहीं थी। इससे MVA गठबंधन में भी दरार आ सकती है।

BJP का सावरकर प्रेम नकली

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आगे कहा कि हम 10 साल से सावरकर को भारत रत्न देने की बात कर रहे हैं, केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाद भी वह उनको सम्मान क्यों नहीं दे रहे हैं? BJP और RSS के लिए वह आदर्श पुरुष कभी नहीं रहे। उनका सावरकर प्रेम नकली है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि इससे पहले गुरूवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरएसएस और सावरकर पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि एक ओर बिरसा मुंडा जैसी शख्सियत जो शहीद हो गए लेकिन झुके नहीं और दूसरी ओर सावरकर हैं, जो माफी मांग रहे थे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव