Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • हमारे प्रधानमंत्री…,PM मोदी-राहुल ने पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

हमारे प्रधानमंत्री…,PM मोदी-राहुल ने पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती हैं। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। इनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी जयंती पर राहुल गांधी से लेकर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि […]

Priyanka- Rahul
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2024 09:33:48 IST

नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती हैं। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। इनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी जयंती पर राहुल गांधी से लेकर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि मैं हमारे पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

हिंद के जवाहर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा है कि आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी – ‘हिंद के जवाहर’ के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तम्भ हैं और हमेशा रहेंगे।

शांति वन पहुंचीं प्रियंका

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य पार्टी नेताओं के साथ शांति वन पहुंचीं। उन्होंने समाधि स्थल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेहरू की जयंती पर उनकी पुस्तक ‘The Discovery of India’ के एक अंश को साझा किया है।

 

योगी की मुस्लिम बिटिया ने राहुल के छुड़ाए पसीने, रातों-रात किया ऐसा काम भारी टेंशन में कांग्रेस