नई दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानी पी गोपीनाथन नायर (Freedom Fighter P Gopinathan Nair) का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। उनका उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। पी गोपीनाथन नायर अपने जीवन में गांधीवादी विचारधारा का पालन करने के लिए जाने जाते थे और उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। पीएम नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।
बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी और पद्म श्री से सम्मानित पी गोपीनाथन नायर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में योगदान तथा गांधीवादी सिद्धांतों में अटूट प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके निधन से आहत हूं। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।
अपडेट जारी..
कन्हैया लाल हत्याकांड: बीजेपी नेता को मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस ने दी सुरक्षा