Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर एक भारतीय का दिल झकझोर कर रख दिया है। जहां सरकार एक ओर जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के बाद इलाके में शांति और आतंकी घटनाओं में कमी का दावा करती है वहीं दूसरी ओर पिछले कुछ वर्षों में घाटी में आतंक का नया ट्रेंड शुरू हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में आतंकवदियों के निशाने पर वहां काम कर रहे बाहरी राज्यों के मजदूर, पर्यटक और आम नागरिक रहे हैं। आइये हाल के वर्षों में जम्मू कश्मीर में घटित आतंकी घटनाओ के बारे जानते है।
पहलगाम हमला
जम्मू कश्मीर का पहलगाम इन दिनों पर्यटकों के आगमन से गुलजार था। पहलगाम के बैसरन घाटी में देश के अलग-अलग हिस्सों से आये पर्यटक अपने परिवार के साथ घुड़सवारी का आनंद ले रहे थे। चारो ओर लोग खेल और मस्ती में मग्न थे। लेकिन इंसानियत के दुश्मनो से ये खुशी बर्दास्त नहीं हुई। लगातार कई दिनों की रेकी के बाद कल दोपहर 2:45 बजे लोगों पर धर्म पूछकर गोलियों बौछार कर दी। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई पर्यटक गंभीर रूप से घायल हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का वीडियो दिल झकझोर देने वाले हैं। महिलाएं चीख -चीख कर अपने पति को बचाने की गुहार लगा रही है तो कोई अपने आँखों के सामने अपने को खोते हुए देखकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हमले में जान गवाने वाले एक युवक की पत्नी ने बताया की मैं यहाँ पर भेलपूरी खा रही थी तब ही हमलावर ने मेरे पति से पुछा की मुस्लिम तो नहीं हो और गोली मार दी। वहीं पहलगाम हमले के दौरान मौके पर मौजूद पल्लवी ने बताया की उसके पति को आतंकवादियों ने उसके सामने गोली मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मरने के बाद आतंकवादी ने उससे कहा की जाओ दिल्ली जाकर मोदी को बता देना।
गांदरबल हमला
जम्मू कश्मीर के गांदरबाल में 21 अक्टूबर 2024 को टनल निर्माण कार्य में जुटे मजूदरों पर तीन आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 7 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वाले में 6 मजदूर और एक डॉक्टर शामिल थे। घटना उस समय हुई जब मजदूर खाना खाने के लिए मेस में बैठे थे। इस घटना में 6 अन्य मजदूर घायल हुए थे।
रियाशी हमला
9 जून 2024 को शिव खोरी मंदिर से लौट रहें श्रद्धालुओं के बस पर करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। हमले के कारन बस खाई में जा गिरी। इस घटना में 9 श्रद्धालुओं चली गई एवं 33 लोग घायल हो गए थे।
कठुआ अटैक
8 जुलाई 2024 को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिलें में आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर ग्रेनेड और बमों से हमला कर दिया। इस हमले में 5 जवान शहीद व 4 अन्य जवान घायल हुए थे।
डोडा मुठभेड़
कश्मीर के डोडा जिले में स्थित डेसा जंगल में सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में 4 जवान और 1 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
गुलमर्ग हमला
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में 24 अक्टूबर 2024 को सेना पर हुए आतंकवादी हमले में 2 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में 2 आम लोगों की जान भी गई थी।