Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत को दहलाने के फिराक में पाकिस्तान, 15 अगस्त से पहले ISIS आतंकी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

भारत को दहलाने के फिराक में पाकिस्तान, 15 अगस्त से पहले ISIS आतंकी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को 15 अगस्त से पहले बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ISIS मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान दरियागंज का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके ऊपर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 3 लाख का इनाम घोषित […]

ISIS आतंकी
inkhbar News
  • Last Updated: August 9, 2024 10:19:59 IST

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को 15 अगस्त से पहले बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ISIS मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान दरियागंज का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके ऊपर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 3 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

जानकारी के मुताबिक रिजवान अली पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। NIA ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर रखा था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उसे अपनी गिरफ्त में लिया। उसके पास से कई हथियार बरामद किये गए हैं। बताया जा रहा है कि अली दिल्ली और मुंबई में कई हाई-प्रोफाइल ठिकानों की जानकारी ले रहा था।

बांग्लादेश जैसा कुछ सोचा तो अल्लाह कसम तुम सबकी तो… पाकिस्तान सेना प्रमुख ने अपने ही आवाम को धमकाया

बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ खड़े हुए पीएम मोदी, नई सरकार को दी ये चेतावनी