Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Video: पाकिस्तानी नागरिकों ने लगाए ‘इंडिया जिंदाबाद’ के नारे, जानें क्यों भारत को कहा शुक्रिया?

Video: पाकिस्तानी नागरिकों ने लगाए ‘इंडिया जिंदाबाद’ के नारे, जानें क्यों भारत को कहा शुक्रिया?

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक बार फिर अपने बहादुरी का परिचय देते हुए समुद्री लुटेरों को पकड़ा है। बता दें कि सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने बीते दिनों मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज को हाईजैक कर लिया था। इस जहाज के चालक दल में 23 पाकिस्तानी नागरिक भी थे। जैसे ही […]

indian navy
inkhbar News
  • Last Updated: March 31, 2024 09:02:28 IST

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक बार फिर अपने बहादुरी का परिचय देते हुए समुद्री लुटेरों को पकड़ा है। बता दें कि सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने बीते दिनों मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज को हाईजैक कर लिया था। इस जहाज के चालक दल में 23 पाकिस्तानी नागरिक भी थे। जैसे ही इंडियन नेवी को इस जहाज के अपहरण की जानकारी मिली तो वो तुरंत उसके पीछे रवाना हो गई। नौसेना के जवानों ने फिर अपने साहस का परिचय देते हुए 29 मार्च को सभी 23 पाकिस्तानियों को छुड़ाने के साथ-साथ 9 समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया। इंडियन नेवी के इस बहादुरी से ये पाकिस्तानी नाविक भी कायल हो गए तथा उन्होंने ‘इंडिया जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।

पाकिस्तानियों ने कहा ‘इंडिया जिंदाबाद’

नौसेना ने इस ऑपरेशन से जुड़ा वीडियो साझा किया है, जिसमें ये पाकिस्तानी नाविक इंडियन नेवी को धन्यवाद कहते तथा ‘इंडिया जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय मछली पकड़ने वाला जहाज सोकोट्रा के यमनी द्वीप से करीब 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था, जो उत्तर पश्चिम हिंद महासागर में अदन की खाड़ी के पास स्थित है।

समुद्री लुटेरों को भारत ला रही नौसेना

नौसेना के प्रवक्ता द्वारा शेयर किए गए एक बयान के मुताबिक, भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीम मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल-कंबर’ की जांच पूरी कर चुकी है तथा इसमें कहा गया कि मछली पकड़ने की गतिविधियों को जारी रखने के लिए पोत को मंजूरी देने से पहले चालक दल में शामिल 23 पाकिस्तानी नागरिकों की गहनता से चिकित्सा जांच की गई। इसके साथ ही नौसेना इन सभी 9 समुद्री लुटेरों को भारत लेकर आ रही है।