Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Parliament: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे पीएम मोदी, भाजपा ने जारी किया व्हिप

Parliament: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे पीएम मोदी, भाजपा ने जारी किया व्हिप

नई दिल्ली: बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया है. बीजेपी ने अपने सभी सांसदों से आज सदन में उपस्थित होने के लिए कहा है. बीजेपी के मुताबिक पीएम मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे. आरको बता दें कि वर्तमान समय में संसद में बजट […]

pm modi
inkhbar News
  • Last Updated: February 5, 2024 09:49:52 IST

नई दिल्ली: बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया है. बीजेपी ने अपने सभी सांसदों से आज सदन में उपस्थित होने के लिए कहा है. बीजेपी के मुताबिक पीएम मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे. आरको बता दें कि वर्तमान समय में संसद में बजट सत्र जारी है. इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी. इसी अभिभाषण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

कामकाज का विस्तार से किया जिक्र

आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है. वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट सत्र की शुरुआत के अवसर पर लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और उन्होंने सरकार के विजन और देश में बीते दस साल की अवधि में हुए कामकाज का विस्तार से जिक्र किया. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया. वहीं सदन में मौजूद सदस्यों ने मेज थपथपाकर बयान का स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा?

1. साल 2023 ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा।
2. राष्ट्रपति ने कहा कि नई संसद भवन से एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक।
3. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा लहराने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत।
4. उन्होंने कहा कि मिशन मोड में सरकारी नौकरियां देना बड़ी उपलब्धि।
5. नारी शक्ति वंदन कानून से महिलाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हुई।
6. भारत में जी-20 देशों के सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ।
7. राम मंदिर के निर्माण का सदियों पूरा सपना पूरा हुआ।
8. देश के करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए।
9. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।
10. देश में स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 1 लाख के आंकड़े से अधिक।
11 देश में मोबाइल मैनुफैक्चरिंग में 5 गुना बढ़ोतरी।
12. डिजिटल इंडिया से बड़ा बदलाव।
13. किसानों के लिए ज्यादा लाभकारी बनाने पर जोर।
14. कृषि निर्यात की नीति पहली बार बनाई गई।
15. देशभर में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी।
16. वन रैंक वन पेंशन योजना सैनिकों के लिए लागू की गई।
17. रिफॉर्म परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के लिए सरकार कटिबद्ध।
18. 22 जनवरी को लंबी प्रतीक्षा के बाद भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हुए।
19. हमारी विरासत ऐसी हो कि आने वाली पीढ़ियां हमें याद करें।
20. भारत की ध्येय यात्रा को नया संसद भवन ऊर्जा देता रहेगा।