Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Air India की फ्लाइट में पैसेंजर ने किया पेशाब, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Air India की फ्लाइट में पैसेंजर ने किया पेशाब, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Air India, Inkhabar। मुंबई से दिल्ली की तरफ जा रही है एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है यात्री ने पहले विमान के फर्श पर पेशाब किया इसके बाद विमान के क्रू के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है, फिलहाल आरोपी शख्स […]

Air India की फ्लाइट में पैसेंजर ने किया पेशाब, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2023 19:53:15 IST

Air India, Inkhabar। मुंबई से दिल्ली की तरफ जा रही है एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है यात्री ने पहले विमान के फर्श पर पेशाब किया इसके बाद विमान के क्रू के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है, फिलहाल आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

ये घटना 24 जून की है। जहां एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI866 उड़ान भरते हुए मुंबई से दिल्ली जा रही थी इसी दौरान राम सिंह नाम के एक व्यक्ति ने विमान के फर्श पर पेशाब कर दिया। विमान के चालक द्वारा आरोपी व्यक्ति को चेतावनी भी दी गई, लेकिन वो इसके बाद भी नहीं रुका। इसके बाद कैप्टन ने कंपनी को एक मैसेज भेजा, जिसमें एयरपोर्ट सिक्योरिटी को आरोपी शख्स को एयरपोर्ट पर पकड़ने के लिए कहा गया। फिलहाल आरोपी शख्स राम सिंह को आरोपी शख्स ने गिरफ्तार कर लिया है।

Air India का आया बयान

मामले को लेकर एयर इंडिया का बयान भी सामने आया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि, 24 जून को मुंबई से दिल्ली जाने वाली हमारी उड़ान AI866 में एक यात्री ने घृणित व्यवहार किया, जिसमें सह-यात्रियों को असुविधा हुई। इन परिस्थितियों में स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश करते हुए, चालक दल ने तुरंत यात्री को बाकी उड़ान के लिए अलग कर दिया और चेतावनी जारी की। दिल्ली में फ्लाइट लैंड करने के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। बाद में इस शख्स के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। एयर इंडिया इस तरह के अनियंत्रित और अस्वीकार्य व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। हम फिलहाल पुलिस द्वारा चल रही जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं।