Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Peacekeepers in Congo: पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से की बात, कांगो हमले की जांच कराए जाने का किया आग्रह

Peacekeepers in Congo: पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से की बात, कांगो हमले की जांच कराए जाने का किया आग्रह

Peacekeepers in Congo: नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के खिलाफ हुए अफ्रीकी देश कांगो में मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। जिस दौरान दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से फोन पर बात की है। उन्होंने एंटोनियो गुटेरेस से कांगो में […]

PM Modi-UN Secretary General
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2022 08:36:01 IST

Peacekeepers in Congo:

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के खिलाफ हुए अफ्रीकी देश कांगो में मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। जिस दौरान दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से फोन पर बात की है। उन्होंने एंटोनियो गुटेरेस से कांगो में शांति सैनिकों पर हुए हमले की जल्द जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

शीघ्र जांच सुनिश्चित करने का आग्रह

संयुक्त राष्ट्र महासचिव से टेलीफोन वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कांगो में हुए हमले के अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने और शहीद सैनिकों को न्याय दिलाने के लिए शीघ्र जांच सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया है। संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के लिए भारत की स्थायी प्रतिबद्धता को भी पीएम ने गुटेरेस के सामने जताया है।

शहीद सैनिकों के परिवार के प्रति संवेदना

टेलीफोन वार्ता के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए दोनों भारतीय सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने हमले की त्वरित जांच और हर संभव मदद कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।

अब तक 177 भारतीय सैनिक शहीद

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत अब तक कुल 2,50,000 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों ने काम किया है। मिशन के दौरान 177 सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया है। जो किसी भी अन्य देश के सैन्य योगदान से ज्यादा है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण