Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल, दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना

भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल, दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना

Heat Wave In India: इन दिनों भारत के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 50 °C पार रिकॉर्ड किया गया है। प्रचंड गर्मी से देश के अलग-अलग राज्यों में कई लोगों की जान चली गई है। बिहार में लू लगने से 44 लोगों की मौत हो गई है। वहीं […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 31, 2024 08:43:56 IST

Heat Wave In India: इन दिनों भारत के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 50 °C पार रिकॉर्ड किया गया है। प्रचंड गर्मी से देश के अलग-अलग राज्यों में कई लोगों की जान चली गई है। बिहार में लू लगने से 44 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ओडिशा में 10 तो झारखंड में 5 लोगों की जान जाने की खबर है।

कई राज्यों में लोगों की मौत

बिहार में अलग-अलग जिलों से 44 लोगों की हीटवेव से जान चली गई है। जिसमें बिहार के औरंगाबाद में लू के कारण 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं भोजपुर में 10, नालंदा में 5, बक्सर में 5, जहानाबाद में 4, पटना में 1 और शेखपुरा, सीवान और बेगूसराय में एक लोगों की लू लगने से मौत हो गई है। ओडिशा के राउरकेला में 10 लोगों की मौत की खबर है।

दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग ने आज भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। IMD के मुताबिक आज दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही हलकी बूंदाबूंदी की भी संभावना जताई गई है।

गर्मी और लू से बचने के उपाय-

देश में पड़ रहे भयंकर गर्मी के कारण लोग काफी बीमार हो रहे हैं। ऐसे मौसम में ज्यादा से ज्यादा खुद को हाइड्रेट रखें। जितना हो सके बाहर जाने से बचे। अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना है तो छाता लेकर निकले। अपने साथ पानी का बोतल जरूर रखें। धूल और गर्म हवा के की चपेट में आकर आप आसानी से लू का शिकार हो सकते हैं। इसलिए लगातार धूप में न रहें। घर से खाली पेट निकलना निकलने की गलती न करें।

 

बिहार में गर्मी का सितम जारी, 44 लोगों की गई जान, आज इन जिलों में बारिश के आसार