Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • उत्तर भारत में तेज़ धूप से पसीना-पसीना हुए लोग, उत्तराखंड में ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी, जानें देशभर में मौसम का हाल

उत्तर भारत में तेज़ धूप से पसीना-पसीना हुए लोग, उत्तराखंड में ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी, जानें देशभर में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च में अब तक केवल दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिसके बाद से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में भी 27 मार्च से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Delhi NCR weather update 25 march
inkhbar News
  • Last Updated: March 25, 2025 08:37:25 IST

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नौ दिनों तक राहत देने के बाद अब तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सोमवार को दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को तेज गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद हवाएं तेज हो सकती हैं और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

दिल्ली NCR का मौसम

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 26 और 27 मार्च को भी गर्मी का असर तेज रहेगा, हालांकि 27 मार्च की दोपहर बाद से हवाएं तेज चल सकती हैं। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं 28 से 30 मार्च के बीच आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है और अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री तक रह सकता है।

उत्तराखंड में बारिश के आसार

मार्च में अब तक केवल दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जिसके बाद से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। स्काईमेट के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। हालांकि इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों तक पहुंचेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में असर देखने को मिल सकता है। वहीं उत्तराखंड में भी तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ा है। 27-28 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी 27 मार्च से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उधर राजस्थान में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय होने के कारण पिछले कुछ दिनों में मौसम ठंडा था, लेकिन अब तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: 25 मार्च राशिफल: मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों का चमकेगा भाग्य, वसुमति योग से होगा लाभ