Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Budget 2023: प्रति व्यक्ति आय दोगुनी, भारत की अर्थव्यवस्था अब पांचवें पायदान पर – वित्त मंत्री

Budget 2023: प्रति व्यक्ति आय दोगुनी, भारत की अर्थव्यवस्था अब पांचवें पायदान पर – वित्त मंत्री

नई दिल्ली। संसद में बजट का सत्र शुरू हो चुका है। वित्तमंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह पांचवां बजट है, साथ ही 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होने के कारण इस बजट की अहमियत काफी ज्यादा है। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 […]

budget 2023
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2023 11:39:29 IST

नई दिल्ली। संसद में बजट का सत्र शुरू हो चुका है। वित्तमंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह पांचवां बजट है, साथ ही 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होने के कारण इस बजट की अहमियत काफी ज्यादा है।

इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है। हमारी सरकार के दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो चुकी है। इन 9 वर्षाें में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है।

 

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की इकॉनमी का आकार लगातार बढ़ा है जिसके कारण भारत दुनिया की 10 वीं अर्थव्यवस्था के पायदान से आगे बढ़ते हुए 5वें नंबर पर आ गया है। इसके अलावा देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता देगी। युवा उद्यमियों द्वारा कृषि- स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि त्वरक कोष की स्थापना की जाएगी।

भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा

इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, देश की आजादी के अमृतकाल का यह पहला बजट है। हमारी सरकार ने हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की है। दुनिया में सुस्ती के बावजूद भारत की ग्रोथ का अनुमान 7 फीसदी के आसपास है। इस चुनौतीपूर्ण समय में देश तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है। दुनियाभर के लोगों ने भारत के विकास की रफ्तार की सहारना की है। दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता सितारा माना है।