Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अंडरगार्मेंट्स में कर दिया खेल! परीक्षा हॉल में बैठे बैठे लड़की ने किया ऐसा कारनामा, देखकर लोग दंग

अंडरगार्मेंट्स में कर दिया खेल! परीक्षा हॉल में बैठे बैठे लड़की ने किया ऐसा कारनामा, देखकर लोग दंग

असिस्टेंट मैनेजर के ग्रेड-A पोस्ट के लिए ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल एक महिला अभ्यर्थी ने पेपर लीक कर दिया। महिला अभ्यर्थी अपने अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर एग्जाम सेंटर आई हुई थी।

Girl
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2024 19:23:10 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने ऐसी लड़की को पकड़ा, जिसका कारनामे से लोग दंग रह गए। जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट मैनेजर के ग्रेड-A पोस्ट के लिए ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल एक महिला अभ्यर्थी ने पेपर लीक कर दिया। महिला अभ्यर्थी अपने अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर एग्जाम सेंटर आई हुई थी।

व्हाट्सएप पर मंगवाए आंसर

कक्ष निरीक्षक को चकमा देकर उसने 2 बार क्वेश्चन पेपर की फोटो खींचीं और उसे व्हाट्सएप पर अपने फ्रेंड को भेजा। वहां से जो जवाब मिला, उसे ऑनलाइन सब्मिट करने लगी। तभी कक्ष निरीक्षक को लड़की के मूवमेंट पर शक हुआ। जब जांच किया गया लड़की ने पहले नकल करने को आरोप से इनकार किया लेकिन अलग कमरे में ले जाकर तलाशी करने पर अंडरगार्मेंट्स में से मोबाइल निकला।

ऐसे हुआ शक

आगरा के सिकंदरा थाने में लड़की के खिलाफ FIR कराई गई है। पुलिस के मुताबिक सिर्फ 22 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। आईकॉन डिजीटल जोन में असिस्टेंट मैनेजर के लिए ऑनलाइन परीक्षा लिया गया था। रविवार को दूसरी पाली में परीक्षा के दौरान मनीषा शर्मा नाम की लड़की कंप्यूटर स्क्रीन से ज्यादा नीचे देख रही थी। उसका मूवमेंट देखकर उसपर शक हुआ, जिसके बाद लड़की को गिरफ्तार कर किया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सॉल्वर गैंग का काम?

शातिर लड़की व्हाट्सएप पर अपनी जिस दोस्त को क्वेश्चन पेपर का फोटो खींचकर भेज रही थी, उसका नाम मानसी पांडे से सेव था। वॉट्सऐप पर दोनों के बीच की चैट में सवाल के जवाब आए हुए हैं। कक्ष निरीक्षक मनीष कश्यप ने पुलिस को मौके पर बुलाया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मनीषा को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस इस जांच में भी लगी है कि कहीं इसके पीछे कोई सॉल्वर गैंग तो नहीं है। वहीं अभी तक मनीषा की दोस्त मानसी के बारे में पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें-

लुटेरी दुल्हन का हुआ पर्दाफाश, तीन दूल्हों को बनाया अपना शिकार

Tags

up news