Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कुरुक्षेत्र से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: तुष्टिकरण के लिए गणपति को भी सलाखों के पीछे डाल दिया!

कुरुक्षेत्र से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: तुष्टिकरण के लिए गणपति को भी सलाखों के पीछे डाल दिया!

कुरुक्षेत्र की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी प्रचार शुरू किया। पीएम मोदी ने

PM Modi Attacks Congress
inkhbar News
  • Last Updated: September 14, 2024 19:57:45 IST

नई दिल्ली: कुरुक्षेत्र की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी प्रचार शुरू किया। पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और देश की एकता पर हमला करने का आरोप लगाया।

तुष्टिकरण ही कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने वहां गणपति जी को सलाखों के पीछे डाल दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “पूरा देश गणेश उत्सव मना रहा है, लेकिन कांग्रेस गणपति की पूजा में विघ्न डाल रही है।”

महात्मा गांधी के सिद्धांतों से भटक चुकी है कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य की वकालत की थी, लेकिन आज की कांग्रेस उनके सिद्धांतों से पूरी तरह भटक चुकी है। उन्होंने कहा, “आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। ये पार्टी हर रोज एक नया झूठ बोल रही है और तुष्टिकरण की राजनीति ही उनका मुख्य लक्ष्य बन गया है।”

कर्नाटक और किसानों की अनदेखी पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सूखा पीड़ित किसानों की कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा, “कर्नाटक में 1200 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनकी सुध तक नहीं ली।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं और कांग्रेस को कर्नाटक में इन्हें लागू करने का साहस दिखाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार के पहले 100 दिनों में ही 15 लाख करोड़ रुपये के काम शुरू किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर स्वीकृत किए गए हैं, जो केंद्र सरकार की गरीबों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

 

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में फ्रूट जूस में मिलाता था पेशाब! दुकानदार की गिरफ्तारी से खुला राज

ये भी पढ़ें:आह इतना सुंदर! प्रधानमंत्री के घर में नए सदस्य का आगमन, Video देखकर पिघल जाएगा दिल