Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गांधी परिवार से प्रतिशोध की आग में धधक रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

गांधी परिवार से प्रतिशोध की आग में धधक रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

सोनिया से ईडी की पूछताछ: नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज प्रवर्तन निदेशालय नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ कर रहा है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर आक्रोश देखने को मिल रहा है। देशभर में पार्टी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी मुख्यालय से ईडी ऑफिस […]

Randeep Surjewala
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2022 14:56:57 IST

सोनिया से ईडी की पूछताछ:

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज प्रवर्तन निदेशालय नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ कर रहा है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर आक्रोश देखने को मिल रहा है। देशभर में पार्टी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी मुख्यालय से ईडी ऑफिस तक पैदल मार्च किया। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त गांधी परिवार से प्रतिशोध की आग में धधक रहे है।

हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेगें

रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि पिठ्ठू ईडी, डरपोक सीबीआई और आईटी ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी। हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेगें। प्रजातंत्र के प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है। ये सच की लड़ाई है ये जीतेगी।

देश में दो कानून हैं- अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी जी को जैसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। जो बीजेपी में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में 2 कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग।

घर पर जाकर बयान ले सकती थी ईडी

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आगे कहा सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ईडी वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय घर जाकर बयान लेती है।

बीजेपी और ईडी के बीच गठबंधन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने कहा कि आज केंद्रीय जांच एजेंसियों और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। बीजेपी देश के लोकतंत्र को कुचल रही है। जानबूझकर विपक्षी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण